{"_id":"6a52b498778bc69b540b37bf","slug":"route-diversion-first-day-spent-grappling-with-challenges-monday-will-be-the-real-test-aligarh-news-c-2-gur1004-1017921-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन : जद्दोजहद में गुजरा पहला दिन, सोमवार को होगी अग्निपरीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन : जद्दोजहद में गुजरा पहला दिन, सोमवार को होगी अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
रूट डायवर्जन के चलते डीएस कॉलेज के पास लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम से निजात दिलाने के लिए शनिवार को दुबे के पड़ाव चौराहे पर शुरू किया गया रूट डायवर्जन का पहला दिन जद्दोजहद भरा रहा। पहले दिन शनिवार होने के चलते वाहनों का दबाव कम रहा। लेकिन स्कूल-कॉलेज और कार्यालयों के खुलने पर सोमवार को इस पायलट प्रोजेक्ट की असली परीक्षा होगी।
शनिवार को अचानक सड़क पर बैरिकेड देख वाहन चालक भी असमंजस में दिखे और पुलिसकर्मियों से रास्ता पूछते नजर आए। वाहनों को डीएस कॉलेज रामलीला मैदान की ओर मोड़ने से वहां और आगरा रोड स्थित मानिक चौक पर जाम लग गया। अभिभावक इस बात पर भड़क उठे कि उनके बच्चे का स्कूल सामने है और उन्हें स्कूटी को घुमा कर लाना पड़ रहा है। यातायात पुलिस कर्मियों ने कभी समझाते हुए तो कभी थोड़ी सख्ती दिखाते हुए व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।
कल जाम को रोकना होगी बड़ी चुनौती
दूसरे दिन रविवार को स्कूल, कॉलेज और निजी संस्थानों में अवकाश रहने के कारण पुलिस के सामने कोई खास चुनौती नहीं होगी। इस पायलट प्रोजेक्ट की अग्निपरीक्षा सोमवार को होगी, जब सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को ट्रैफिक पुलिस के सामने न सिर्फ दुबे के पड़ाव पर यातायात को नियंत्रित करने की चुनौती होगी, बल्कि डीएस कॉलेज, रामलीला मैदान और गांधी पार्क चौराहे जैसे टर्निंग पॉइंट्स पर भी जाम को रोकने की परीक्षा होगी।