फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Schools closed for nine days in August

School Closed: अगस्त में स्कूल रहेंगे नौ दिन बंद, इन अवसरों पर रहेगी छुट्टी, देखिए अवकाश की तारीखें

Thu, 30 Jul 2026 05:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 30 Jul 2026 05:29 PM IST
सार

पूरे अगस्त महीने में नौ दिन बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल बंद रहेंगे। इस महीने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, चेहल्लुम और ईद-ए-मिलाद (बारावफात) हैं। इसलिए इन अवसरों पर स्कूल में छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
Schools closed for nine days in August
स्कूल में अवकाश - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अगस्त माह में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों को कुल 9 दिनों का अवकाश मिलेगा। इनमें चार सार्वजनिक अवकाश और पांच रविवार शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, चेहल्लुम और ईद-ए-मिलाद (बारावफात) जैसे प्रमुख अवसरों पर स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन


अगस्त माह में अवकाश का क्रम 4 अगस्त को चेहल्लुम से शुरू होगा। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि शिक्षण कार्य नहीं होगा। 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद (बारावफात) और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


इन सार्वजनिक अवकाशों के अलावा अगस्त में 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को पड़ने वाले पांच रविवार भी अवकाश रहेंगे। इस प्रकार पूरे महीने में कुल नौ दिन विद्यालय बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed