सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student involved in BJYM gang war, arrested along with friend

Aligarh News: भाजयुमो की गैंगवार में छात्र भी था शामिल, दोस्त संग गिरफ्तार

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Student involved in BJYM gang war, arrested along with friend
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हुसैन व एएमयू छात्र हमजा। इनमें शर्ट पहने हमजा सराय हकीम कांड में - फोटो : samvad
विज्ञापन
महानगर के सराय हकीम में भाजयुमो के दो गुटों की गैंगवार में हुई फायरिंग में एएमयू में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र हमजा भी शामिल था। उसे एएमयू के बॉस्केटबॉल ग्राउंड में फायरिंग की घटना में साथी हुसैन संग सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। उसने हिस्ट्रीशीटर शोएब संग सराय हकीम फायरिंग कांड में शामिल होना स्वीकारा है। हालांकि वह पहले ही दिन अंदेशे के आधार पर घटना में नामजद था। मगर वायरल हुए 23 सेकंड के वीडियो में उसकी स्पष्ट पहचान हो गई।
Trending Videos






सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार पिछले वर्ष 8 नवंबर को एएमयू के बॉस्केटबाॅल ग्राउंड पर फायरिंग की घटना में मिंटे उर्फ जुैनद, मो. हमजा, शोएब हलीम व मो. हुसैन पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में हमदर्द नगर जमालपुर का मो.हुसैन व नगला पटवारी का मो.हमजा वांछित चल रहे थे। इनमें हमजा एएमयू से बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है, जबकि हुसैन ने दसवीं पास की है। दोनों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि बन्नादेवी के सराय हकीम में 12 मार्च को हुई फायरिंग की घटना में अंदेशे के आधार पर हमजा को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मगर वीडियो से हमजा की वहां मौजूदगी स्पष्ट हो गई। वीडियो में वह शोएब हलीम के गोली लगने के बाद काली टी-शर्ट में घायल को उठाते दिख रहा है। इसे लेकर जब उससे पूछताछ हुई तो उसने घटना में शामिल होना स्वीकारा है। उसने बताया कि वह अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्त शोएब हलीम के साथ सराय हकीम गया था। घटना में शोएब के घायल होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा था।



वहां उपचार शुरू होने के बाद पुलिस के पहुंचने पर गायब हो गया था। इधर, पकड़ा गया दूसरा साथी हुसैन भी वीडियो में घटनास्थल पर दिख रहा है। मगर उसकी तस्वीर धुंधली समझ में आ रही है। उसकी भूमिका व वहां होने को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस गिरफ्तारी के विषय में सीओ द्वितीय धनंजय ने बताया कि हमजा सराय हकीम के मामले में वांछित है। सिविल लाइंस पुलिस ने उसे जेल भेजा है। अब सराय हकीम कांड का मामला भी उस पर न्यायालय में तामील कराया जाएगा। इनमें हमजा पर तीन व हुसैन पर चार अपराध पहले से दर्ज हैं। इस तरह सराय हकीम कांड में अब तक 14 गिरफ्तारी हो गई हैं।





मन्नू पंडित से दोस्ती व रुपयों का लेनदेन स्वीकारा

पुलिस पूछताछ में हमजा ने सराय हकीम की घटना में नामजद वांछित मन्नू पंडित से भी दोस्ती व रुपयों का लेनदेन स्वीकारा है। उसने बताया कि उस दिन वह मन्नू से मिलने के इरादे से ही घर से निकला था। बीच रास्ते से शोएब उसे अपने साथ वहां ले गया।






इस घटना में वांछित एक और आरोपी हमजा दबोच लिया गया है, जबकि हुसैन वीडियो में दिख तो रहा है। मगर तस्वीर धुंधली है। उसकी भूमिका पर भी जांच की जा रही है। इसके अलावा इस गैंगवार के पीछे के कुछ अवैध धंधों को लेकर नाम स्पष्ट हुए हैं। उनसे क्रमवार पूछताछ की जा रही है। एक एक कर सभी से अलग अलग जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
- मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed