{"_id":"69b80048bcc5b577ec0dc24d","slug":"tractor-collided-with-bike-while-overtaking-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझा घर का चिराग: ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते हुए बाइक में मारी टक्कर, इकलौते बेटे की मौत, देर रात हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझा घर का चिराग: ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते हुए बाइक में मारी टक्कर, इकलौते बेटे की मौत, देर रात हुआ हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार
मोनू अपने ममेरे भाई सुनील के साथ गांव हस्तपुर से लौट रहा था। रात करीब नौ बजे सहारा गांव के पास इगलास की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने किसी वाहन को ओवरटेक करते वक्त बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक मोनू
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
इगलास के अलीगढ़ रोड पर गांव सहारा के पास 15 मार्च रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos
थाना गोरई क्षेत्र के गांव खिरसौली निवासी मोनू (23) पुत्र जानकी प्रसाद अपने ममेरे भाई सुनील निवासी हरिरामपुर के साथ गांव हस्तपुर से लौट रहा था। रात करीब नौ बजे सहारा गांव के पास इगलास की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने किसी वाहन को ओवरटेक करते वक्त बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास से प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए ट्रैक्टर चालक पर जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोनू की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। वह पहले बैंक में निजी नौकरी करता था। वर्तमान में खेती में पिता की मदद करता था। मोनू परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत पर माता-पिता, बहन और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।