सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman hit by bike

Aligarh News: बाग से घर लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 14 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

नजमा बेगम बाग की रखवाली कर अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही नजमा बेगम की मौत हो गई।

Woman hit by bike
मृतका नजमा बेगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में थाना पालीमुकीपुर  के गांव पनेहरा निवासी नजमा बेगम (55) पत्नी जव्वाद अली की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

Trending Videos


परिजनों ने बताया गया कि नजमा बेगम 13 मई की शाम को बाग की रखवाली कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही नजमा बेगम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया। वहीं, थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed