Prayagraj : कड़ी सुरक्षा में अतीक के बेटों अली और उमर को लाया जाएगा प्रयागराज, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी
भाई अबान की मिट्टी में हिस्सा लेने के लिए माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर अहमद कड़ी सुरक्षा घेरे में झांसी और लखनऊ जेल से लाए जाएंगे। अबान का अंतिम संस्कार देर शाम होने की संभावना जताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाई अबान की मिट्टी में हिस्सा लेने के लिए माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर अहमद कड़ी सुरक्षा घेरे में झांसी और लखनऊ जेल से लाए जाएंगे। अबान का अंतिम संस्कार देर शाम होने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों को जेल से रिहा किया जाएगा। अदालत ने सुरक्षा में किसी भी प्रकार से चूक न हो इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है।
शुक्रवार को सुबह झांसी में हुए सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद समेत दो की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुरामुफ्ती क्षेत्र के हटिया में उसके घर लाया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जनाजे में शामिल होने के लिए अबान के भाई अली और उमर को जेल से पेरोल पर रिहा करने का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि कड़ी सुरक्षा में दोनों को जनाजे में शामिल कराया जाए। इसके बाद एक घंटे तक परिवार से मिलाने के बाद उन्हें सुरक्षित जेल में पहुंचाया जाए।