सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bullion trader returning from Varanasi dies in road accident; wife and driver critically injured.

Accident : वाराणसी से लौट रहे सर्राफा कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, पत्नी-चालक गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

जंघई बाजार के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी अजय जायसवाल (52) की रविवार भोर में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार की डंपर से आमने-सामने की टक्कर हुई।

Bullion trader returning from Varanasi dies in road accident; wife and driver critically injured.
अजय जायसवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

जंघई बाजार के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी अजय जायसवाल (52) की रविवार भोर में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार की डंपर से आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में पत्नी गुड़िया जायसवाल और चालक प्रदीप तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना भदोही-प्रयागराज सीमा पर सरायममरेज थाना क्षेत्र के वरना झारी गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई। अजय जायसवाल शनिवार शाम करीब पांच बजे निजी कार्य से वाराणसी गए थे। देर रात करीब दो बजे वह अपनी पत्नी और चालक के साथ कार से वापस घर लौट रहे थे।

रविवार तड़के करीब चार बजे उनकी कार की सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में अजय जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे गुड़िया जायसवाल और प्रदीप तिवारी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक प्रदीप तिवारी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सरायममरेज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने आपसी सहमति से शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंघई बाजार में शोक की लहर

अजय जायसवाल जंघई बाजार के जाने-माने सर्राफा व्यवसायी थे। वे व्यापारिक जगत के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। उनके सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जंघई बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

घर से कुछ ही दूर थम गया सफर

अजय जायसवाल अपने घर पहुंचने से महज छह किलोमीटर दूर थे। परिवार उनके लौटने का इंतजार कर रहा था। भोर में हुए इस हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। जिस घर में उनके स्वागत की उम्मीद थी, वहां कुछ ही घंटों बाद मौत की खबर पहुंची। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed