फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Traffic : प्रयागराज में जाम से मचा हाहाकार, संगमनगरी को जोड़ने वाले सभी जिलों में भी रेंग रहे वाहन

Mon, 10 Feb 2025 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 03:19 PM IST
सार

प्रयागराज में यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से हाहाकार मचा हुआ है। शहर के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। वह बाहर निकलकर रोजमर्रा के जरूरी सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं।

विज्ञापन
Chaos due to traffic jam in Prayagraj, vehicles are crawling in all the districts connecting Sangamnagari
नैनी में सोमवार को लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ में संगम स्नान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हाईवे पर लोग दो घंटें की दूरी दस घंटें में तय कर पा रहे है। लाखों वाहन हर रोज जाम में फंस रहे हैं। प्रशासन जाम से लोगों को निजात दिलाने में पुरी तरह से फेल हो गया है। वैसे सोमवार को शहर में स्थिति सामान्य रहीं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाम को लेकर अफसरों की पेंच कसी हैं।

महाकुंभ में देश के कोने - कोने से लोग अपनी प्राइवेट गाड़ियों, रोडवेज की बसों, प्राइवेट बसों से परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ आ रहे है। आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर रहे है। तकरीबन साठ फीसदी लोग प्राइवेट साधनों से ही मेले में आ रहे हैं। हाईवे पर जाम में फंसने की वजह से लोग कई दिनों से परेशान हैं। जाम लगने की मुख्य वजह बैरिकेंडिंंग लगाकर जगह- जगह वाहनों को रोक देना हैं।

हालात बद से बदत्तर हो गए है। रास्ते में न तो कहीं शौचालय, पानी एवं खाने- पीने का इंतजाम तक नहीं हैं। वाहनों के लिए जगह- जगह पार्किंग का इंतजाम प्रशासन ने किया जरूर हैं। लेकिन हर कोई अपने साधन से ही मेले में आने को आतुर हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार दस किमी तक लगने लगी है। वैसे सोमवार को इसमें कमी महसूस की गई है। हर कोई जाम की वजह से परेशान हैं।

Chaos due to traffic jam in Prayagraj, vehicles are crawling in all the districts connecting Sangamnagari
डीएसए ग्राउंड के पास जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

घर से निकलते ही जाम में फंस रहे शहर के लोग

प्रयागराज में यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से हाहाकार मचा हुआ है। शहर के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। वह बाहर निकलकर रोजमर्रा के जरूरी सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं। स्थिति यह है कि कुछ दूर जाने पर ही पुलिस की बैरिकेडिंग है। किसी भी दशा में पुलिस आगे बढ़ने नहीं दे रही है।

अल्लापुर, छोटा बघाड़ा, हासिमपुर रोड, चौक, जानसेनगंज से लेकर कटरा, चौक, सुलेमसराय, अलोपीबाग, दारागंज, रामबाग, बैरहना, सोहबतियाबाग, कीडगंज, मुट्ठीगंज, लाउदर रोड, एएन झा मार्ग, मेडिकल कॉलेज रोड आदि मुहल्लों में रहने वाले लोग परेशान हैं। घर से निकलते ही वाहनों की कतार लगी है और कई घंटे बाद भी गाड़ियां सौ मीटर आगे नहीं बढ़ पा रही है। वाहनों के हार्न और धुएं के चलते लोगों का घरों में रहने भी दूभर हो गया है।

माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। पुलिस ने एकल दिशा प्लान को लागू कर दिया है। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहे से जानसेनगंज जाने वाले सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसी संगम प्लेस, पैलेस, लोहिया मार्ग, जीएचस रोड, पत्रिका मार्ग सहित सभी सड़कों पर आवागमन बंद करके सिविल लाइंस मुख्य मार्ग पर ही आवागमन की व्यवस्था की गई है। मेले से सीधे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग की ही खुले हैं। शार्टकट से जाने वाले लिंक मार्गों को बंद कर दिया गया है। 

Chaos due to traffic jam in Prayagraj, vehicles are crawling in all the districts connecting Sangamnagari
डीएसए ग्राउंड के पास जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सुबह से ही नैनी में रीवा रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। यह दशा कल से ही है। इसी तरह वाराणसी रोड पर अंदावा से लेकर सैदाबाद और हंडिया तक भारी जाम लगा हुआ है। जनपद की सीमा भदोही में गोपीगंज के लालानगर टोल पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। इसी तरह फाफामऊ, प्रतापगढ़ रोड पर सोरांव, लखनऊ रोड पर नवाबगंज और कौशाम्बी जाने वाले मार्ग पर पुरामुफ्ती के बाद से ही जाम लगा हुआ है। अंदावा में वाहनों को नागेश्वर पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है। इसी तरह सहसों और बदरा सोनौटी पार्किंग पूरी तरह से भर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaos due to traffic jam in Prayagraj, vehicles are crawling in all the districts connecting Sangamnagari
लीडर रोड पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

कई घंटे रेंगने के बाद खत्म हो जा रहे वाहनों के ईंधन

जाम में फंसकर कई घंटे रेंगने के बाद वाहनों के ईंधन खत्म हो जा रहे हैं। इससे जाम की स्थिति और भी विकट हो जा रही है। वाहन चालक गैलन और डिब्बा लेकर पेट्रोल टंकी के चक्कर काट रहे हैं। बिहार से आए संदीप कुमार गर्ग की अर्टिगा कार का तेल सरायइनायत में खत्म हो गया। कार में सवार लोग बिलबिलाते रहे। वाहन को किनारे में कई घंटे लग गए। कार में सवार लोगों ने धक्का देकर वाहन को किसी तरह से सड़क के किनारे खड़ा किया। 

विज्ञापन
Chaos due to traffic jam in Prayagraj, vehicles are crawling in all the districts connecting Sangamnagari
डीएसए ग्राउंड के पास बैरिकेडिंग को हटाकर गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

महाजाम : दो घंटें की दूरी तय करने में लग रहे 10 घंटें

मुंबई की वर्तिका द्विवेदी प्राइवेट वाहन से अपने परिवार के साथ शनिवार की देर शाम चित्रकूट पहुंची। वह अपने साथ दो कुत्ते भी लेकर आईं। जाम में उनकी गाड़ी चित्रकूट में फंस गई। वहां से वह सोमवार की सुबह कुंभ मेले में किसी तरह पहुंच सकी। मेले में आने के लिए उन्हें पैदल भी यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि जीवन में इतना बड़ा जाम पहली बार देखा है। भूख, प्यास से पुरा परिवार तड़प गया। सड़क पर पानी तक नहीं मिल सका। चित्रकूट से महाकुंभ मेले आने में 24 घंटे लग गए।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed