Prayagraj : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण, खराब ईंट देख भड़के, जांच का आदेश
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को स्वरूपरानी चिकित्सालय (एसआरएन) का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत करके व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य के लिए लाई गई ईंट की गुणवत्ता परखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को स्वरूपरानी चिकित्सालय (एसआरएन) का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत करके व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य के लिए लाई गई ईंट की गुणवत्ता परखी। गुणवत्ता में कुछ कमी महसूस होने पर दो ईंटों को लेकर जांच के लिए भेज दिया और कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार से समझौता नहीं किया जाएगा। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने 00एसआरएन की पुरानी बिल्डिंग के विभिन्न वार्डों, आपातकालीन सेवाओं, अन्य चिकित्सा ईकाईयों, निर्माणाधीन चिल्डेªन हॉस्पिटल सहित अन्य निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया।
पुरानी बिल्डिंग में क्षतिग्रस्त फालसिलिंग व उखड़ी हुई खिड़कियों को देखकर कड़ी नाराजगी जताई। पुराने वायरिंग को व्यवस्थित कराने और सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत बॉक्स पर पैनल लगाने और लकड़ी व फाइबर लगाकर बंद कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने गैलरी में लगे हुए अग्निशामक यंत्रों की एक्सपायरी डेट चेक की, जो कि इसी माह एक्सपायर हो रही है उसको बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने ईंट की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं प्रतीत होने पर उनकी गुणवत्ता की जांच कराये जाने तथा वहां पर रखी हुई ईटों का प्रयोग नहीं किए जाने का निर्देश दिया है।