{"_id":"610eac488ebc3e73763880ef","slug":"flood-threat-increased-in-prayagraj-more-than-1600-took-refuge-in-seven-camps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, सात शिविर में 1600 से अधिक ने ली शरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, सात शिविर में 1600 से अधिक ने ली शरण
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:06 PM IST
सार
गंगा और यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी का क्रम जारी, चलाई गईं दो दर्जन से अधिक नावें
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
- फोटो : prayagraj
Link Copied
बाढ़ का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। हजारों घर में बाढ़ का पानी घुस गया है। कछारी इलाके के सैकड़ों घरों में तो कमर तक पानी पहुंच गया है। इसकी वजह से सात शिविरों में 227 परिवार के 1600 से अधिक लोगों को शरण लेनी पड़ी है। दो दर्जन से अधिक नावें भी चलाई गई हैं। मुश्किल यह कि जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है।
Trending Videos
2 of 6
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
- फोटो : prayagraj
छोटा बघाड़ा, सलोरी, बेली कछार, ऊंचवागढ़ी, राजापुर, नेवादा आदि मोहल्लों की बस्तियों में काफी भीतर तक पानी घुस गया है। इसकी वजह से लोग अपना घर छोडक़र शरणार्थी बनने के लिए मजबूर हैं। बघाड़ा में ऐनी बेसेंट स्कूल और सदर स्थित कैंट हाईस्कूल परिसर में राहत शिविर शुक्रवार को ही चालू हो गए थे, शनिवार को तीन और शिविर खुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
prayagraj news : बाढ़ में घर डूब जाने के कारण राहत शिविर में पहुंचे बाढ़ पीड़ित।
- फोटो : prayagraj
स्टैनली रोड स्थित मेहबूब इंटर कॉलेज, म्योर रोड स्थित ऋषिकुल स्कूल तथा अशोक नगर स्थित विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में बाढ़ पीड़ित रहने लगे हैं। इनके अलावा बारा में भी दो शिविर शुरू हो गए हैं। सदर तहसील के अंतर्गत विभिन्न मोहल्लों में 11 नावें चलाई गई हैं। इनके अलावा फूलपुर और मेजा में भी नावें चलानी पड़ी हैं। एसडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि शिविरों में बिस्तर, खाने आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने बताया कि राहत शिविर के लिए 113 परिसर चिह्नित किए गए हैं। जरूरत पडने पर शरणार्थियों के लिए उन्हें खोला जाएगा।
4 of 6
prayagraj news : बाढ़ के चलते घर का सामान समेटते प्रतियोगी छात्र।
- फोटो : prayagraj
एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची
बाढ़ का दायरा बढने के साथ शनिवार को एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम पहले से मौजूद हैं। इनके अलावा निजी गोताखोरों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
prayagraj news : बाढ़ का पानी घर में घुस जाने के कारण सुरक्षित स्थानों पर जाते लोग।
- फोटो : prayagraj
शरणार्थियों के आधार कार्ड, पासबुक की ली जा रही फोटो कॉपी
राहत शिविरों में शरण लेने वाले बाढ़ पीड़ितों का डाटा भी तैयार किया जा रहा है। सभी के आधार कार्ड और पासबुक की फोटो कॉपी ली जा रही है। सभी के डिटेल राहत पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। इससे गड़बड़ी पर अंकुश लगने की बात कही जा रही है। इसके अलावा शिविरों में किसी बड़े राहत की घोषणा की भी चर्चा रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।