सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband's suicide note holds wife and in-laws responsible; FIR registered

Prayagraj News: पति के सुसाइड नोट में पत्नी समेत ससुरालीजन जिम्मेदार, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 15 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Husband's suicide note holds wife and in-laws responsible; FIR registered
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।

लालगंज कोतवाली के अगई दुर्गा का पुरवा निवासी बबलू वर्मा ने दस जून को अपनी पत्नी रीता से फोन पर बात करने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुत्री साक्षी ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल रायबरेली ले गए। इलाज के दौरान दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू की मां तारा देवी ने तहरीर देकर बताया कि मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में पत्नी रीता, एक अज्ञात व्यक्ति और ससुराल पक्ष के लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया गया है। सुसाइड नोट में यह भी कहा गया है कि मृतक की पत्नी का किसी व्यक्ति से नजदीकी संबंध है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने व प्रताड़ित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर किया है। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed