सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC: Launches air tour packages for Shimla and Manali; exciting journey from April 30 to May 6

IRCTC : शिमला और मनाली के लिए हवाई टूर पैकेज लाॅन्च, 30 अप्रैल से छह मई तक चलेगा रोमांचक सफर

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Apr 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने ‘शिमला-मनाली : समर एस्केप’ नाम से विशेष घरेलू हवाई टूर पैकेज की घोषणा की गई है। छह रात और सात दिन का यह रोमांचक सफर 30 अप्रैल से शुरू होकर छह मई तक चलेगा।

IRCTC: Launches air tour packages for Shimla and Manali; exciting journey from April 30 to May 6
शिमला मनाली हवाई टूर पैकेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने ‘शिमला-मनाली : समर एस्केप’ नाम से विशेष घरेलू हवाई टूर पैकेज की घोषणा की गई है। छह रात और सात दिन का यह रोमांचक सफर 30 अप्रैल से शुरू होकर छह मई तक चलेगा।

Trending Videos


यात्रा की शुरुआत लखनऊ से हवाई मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचने के साथ होगी। आईआरसीटीसी ने इसमें ठहरने के लिए होटलों, नाश्ते और रात्रि भोजन के साथ-साथ स्थानीय भ्रमण के लिए वाहन और अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था भी शामिल की है। इस सफर के दौरान पर्यटक चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन और सुखना लेक से लेकर शिमला की मॉल रोड और कुफरी के मनमोहक दृश्यों का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मनाली में हिडिम्बा देवी मंदिर, अटल टनल और सोलंग वैली जैसी प्रमुख जगहों की सैर कराई जाएगी। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति खर्च 44,500 निर्धारित किया गया है, जबकि अकेले यात्री के लिए यह 58,500 रुपये होगा। बच्चों के लिए भी उम्र के अनुसार रियायती दरें तय की गई हैं। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कराई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed