{"_id":"6a2f9f892cbd3b424607e6a3","slug":"ramdulare-kori-murder-case-accused-had-gone-missing-from-the-shop-two-days-before-the-elderly-man-murder-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदुलारे कोरी हत्याकांड : बुजुर्ग की हत्या से दो दिन पहले दुकान से लापता हो गया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदुलारे कोरी हत्याकांड : बुजुर्ग की हत्या से दो दिन पहले दुकान से लापता हो गया था आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार
रामदुलारे कोरी हत्याकांड मामले में प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी अखिलेश तेलियरगंज स्थित एक दुकान पर बाइक मैकेनिक था। घटना से दो दिन पहले वह दुकान पर जाना बंद कर दिया था।
राम दुलारे कोरी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रामदुलारे कोरी हत्याकांड मामले में प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी अखिलेश तेलियरगंज स्थित एक दुकान पर बाइक मैकेनिक था। घटना से दो दिन पहले वह दुकान पर जाना बंद कर दिया था। उधर बाइक सवार दूसरे आरोपी की भी पुलिस ने पहचान कर ली है। रविवार को पुलिस की एक टीम रामदुलारे कोरी के घर पहुंची लेकिन यहां पर ताला लटका हुआ था।
घटना के 24 घंटे बाद भी मृतक रामदुलारे कोरी की पत्नी कलावती, बेटा राजकुमार, सुरेंद्र, वीरेंद्र, और बेटी ललिता अब भी घर से लापता हैं। उनके मोबाइल फोन बंद हैं, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद से परिवार के सभी सदस्य अपने घरों से लापता हैं। पुलिस को आशंका है कि परिवार शहर के बाहर चला गया है। दिल्ली समेत अन्य जगहों पर छिपने की आशंका है। दूसरी तरफ पुलिस दो बेटे जितेंद्र और शैलेंंद्र से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना कि पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम की कई अहम कड़ी सामने आ सकती है।
दूसरे दिन भी बंद रहा फोन
घटना के बाद से सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन बंद हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही हैं कि वारदात के बाद आरोपी किन लोगों के संपर्क में रहे। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।