{"_id":"6a2f1179fc7447d3f30124a3","slug":"saryu-express-let-alone-getting-a-seat-even-boarding-is-difficult-allahabad-news-c-262-1-ptp1003-170360-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू एक्सप्रेस :.सीट मिलना तो दूर, चढ़ना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू एक्सप्रेस :.सीट मिलना तो दूर, चढ़ना भी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रयागराज से अयोध्या धाम जाने वाली सरयू एक्सप्रेस में इन दिनों जबरदस्त भीड़ चल रही है। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने के कारण अयोध्या जाने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
ट्रेन के डिब्बों में खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। सीट मिलना तो दूर, गेट और शौचालय के पास भी यात्री ठसाठस भरे हुए हैं। प्रयागराज से रात आठ बजे अयोध्या धाम जाने वाली सरयू एक्सप्रेस के स्लीपर डिब्बे भी सामान्य श्रेणी के बन गए हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घंटों तक खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। यह ट्रेन प्रयागराज से अयोध्या के लिए रात में एकमात्र सीधी रेल सेवा है।
यात्रियों की बढ़ती मुश्किलें
वैकल्पिक ट्रेन सेवा उपलब्ध न होने के कारण सारा दबाव इसी सरयू एक्सप्रेस पर बना हुआ है। रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई अतिरिक्त डिब्बे नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा, कोई विशेष ट्रेन भी नहीं चलाई गई है। इस स्थिति से यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रानीगंज निवासी सुमन देवी ने बताया कि भीड़ के कारण खड़े होकर अयोध्या जाना पड़ा। गौरा की नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार संग अयोध्या दर्शन करने गए थे। रास्ते भर सीट नहीं मिल सकी। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के कारण ट्रेन में भीड़ अधिक है।