Sports News : वेटरन बैडमिंटन में भावना, दीपिका, मधु व नीलम की खिताबी जीत
देवेंद्र नाथ स्मारक प्रथम यूपी स्टेट मास्टर (वेटरन) बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला वर्ग के अलग-अलग आयु वर्ग में रविवार को भावना, दीपिका, मधु व नीलम ने अपने-अपने खिताबी मुकाबले जीत लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवेंद्र नाथ स्मारक प्रथम यूपी स्टेट मास्टर (वेटरन) बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला वर्ग के अलग-अलग आयु वर्ग में रविवार को भावना, दीपिका, मधु व नीलम ने अपने-अपने खिताबी मुकाबले जीत लिए। महिला एकल 35 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस (यूपीपी) की भावना बलियान ने आशा गौर (अयोध्या) को हराया। महिला एकल 40 वर्ग के फाइनल में दीपिका यादव (गाजियाबाद) ने रानी सुनीता (जालौन) को, महिला एकल 45 वर्ग में मधु ज्ञानचंदानी (लखनऊ) ने अनुराधा शर्मा (गाजियाबाद) को और महिला एकल 50 वर्ग के फाइनल में नीलम सिंह (वाराणसी) ने निधि कनौजिया (कानपुर) को हराया।
वहीं, महिला युगल 50 वर्ग फाइनल में कल्पना सिंह/नीलम सिंह (लखनऊ/वाराणसी) की जोड़ी ने निधि कनौजिया/सुनीता यादव (कानपुर/यूपीपी) को पराजित किया। पुरुष एकल 55 वर्ग के फाइनल में धर्मेंद्र शर्मा (जौनपुर) ने अरुण कुमार (मेरठ) को, पुरुष एकल 65 वर्ग में कानपुर के गुरुचरण सिंह ने पंकज गुप्ता को और 70 वर्ग में वीके मालिक (मेरठ) ने राजीव एडगर (कानपुर) को पराजित किया।
पुरुष युगल के 70 वर्ग की खिताबी भिड़ंत में हसन कमाल आब्दी/वीके मालिक (लखनऊ/मेरठ) ने आरबी मिश्र/राजीव एडगर (कानपुर) की जोड़ी को, पुरुष युगल के 60 वर्ग में दिनेश कपूर/एसके मिश्र (प्रयागराज/वाराणसी) ने हिमांशु गोयल/मृदुल बत्रा (गाजियाबाद/ बरेली) को और 65 वर्ग में गुुरुचरण सिंह/पंकज गुप्ता (कानपुर) ने अनिल कुमार भटनागर/आरएन सरकार (नोएडा/वाराणसी) को हराया।
इसके अलावा पुरुष युगल के 50 वर्ग में आगरा के अजय कुमार महाजन/यशवर्धन मेहता ने अनिल श्रीवास्तव/अनुराग शर्मा (उन्नाव/प्रयागराज) को और 55 वर्ग में अरुण कुमार/धर्मेंद्र शर्मा (मेरठ/जौनपुर) ने लखनऊ के अनिल कुमार अग्रवाल/शिशिर की जोड़ी को पराजित कर खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। महिला युगल के 40 वर्ग में फाइनल में दीपिका यादव/रानी सुनीता (गाजियाबाद/जालौन) ने गाजियाबाद की प्रीति त्यागी/शबनम की जोड़ी को पराजित किया।
मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबलों के परिणाम
मिश्रित युगल के 40 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में डीबी थापा/दीपिका यादव (बरेली/गाजियाबाद) ने कादिम अली/रानी सुनीता (यूपीपी/जालौन), 35 वर्ग में यूपीपी के अखिलेश यादव/भावना बलियान ने अयोध्या के यशार्थ ओझा/आशा गौर, 45 वर्ग में सी. जॉन/अनुराधा शर्मा (प्रयागराज/गाजियाबाद), 50 वर्ग में अनुराग शर्मा/नीलम सिंह (प्रयागराज/वाराणसी) ने अनिल श्रीवास्तव/कल्पना सिंह (उन्नाव/लखनऊ) की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
आसान जीत के साथ खिताबी दौर में प्रयागराज के अभिन्न
प्रयागराज के वेटरन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता पुरुष एकल के 45 वर्ग के खिताबी दौर में पहुंच गए। उन्होंने सेमीफाइनल में बहराइच के बिजित पावे को बेहद ही आसानी मुकाबले में पराजित किया।