TGT Vacancy : पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन जारी, सीएम को खून से पत्र लिखेंगे प्रतियोगी छात्
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 23,775 पदों पर विज्ञापन पुरानी नियमावली के अनुसार जारी कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 23,775 पदों पर विज्ञापन पुरानी नियमावली के अनुसार जारी कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने घोषणा की है कि अपनी मांगों के समर्थन में प्रतियोगी छात्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर भेजेंगे। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में प्रतियोगी धरना स्थल पर रविवार को कभी डंटे रहे। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी अभ्यर्थियों से सोमवार को अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन स्थल पर पहुंचकर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
अनिल सिंह ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की भर्ती में नई नियमावली लागू किए जाने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक पदों पर प्राविधिक कला विषय के लाखों अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिल पाएगा। वहीं हिन्दी विषय में इंटरमीडिएट स्तर पर संस्कृत का अध्ययन न करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। इसी प्रकार अंग्रेजी एवं संगीत विषयों में भी पात्रता संबंधी बदलाव किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों के पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है तथा प्रवक्ता पदों पर गैर-बीएड अभ्यर्थियों को अवसर नहीं दिया जा रहा है। इन परिवर्तनों से प्रदेश के लगभग पाँच लाख से अधिक प्रतियोगी युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। युवा मंच ने मांग की है कि 23,775 रिक्त पदों का विज्ञापन तत्काल पुरानी नियमावली के अनुसार जारी किया जाए, जिससे सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सके। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
इस अवसर पर एल.के. चौधरी, पी.एन. वर्मा, आलोक दूबे, अखिलेश वर्मा, अमित तिवारी,सुशोभित चौरसिया, बृजेश सिंह, योगेंद्र पाल, रोहित शाक्य, संजीव कुमार वर्मा, सरजू कुमार सोनी, रिंकी चौहान, रीता केशरवानी, ममता पटेल, अनीता यादव, आरती सिंह, प्रियंका मिश्रा, अंजू मिश्रा, तोशी वर्मा, नीलम यादव, अश्वनी कुमार, मोहम्मद आसिफ, विनोद कुमार, कपिल देव वर्मा, रामनरेश, राजकुमार यादव, भानु प्रताप शुक्ला, विपिन पाल तथा संगम वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र उपस्थित रहे।