{"_id":"6a6dde4c48e25145b008958d","slug":"three-year-service-condition-retained-for-the-ldce-for-the-post-of-os-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : ओएस पद के लिए एलडीसीई परीक्षा में तीन साल की सेवा शर्त बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : ओएस पद के लिए एलडीसीई परीक्षा में तीन साल की सेवा शर्त बरकरार
Sat, 01 Aug 2026 05:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:23 PM IST
सार
रेलवे कर्मचारियों को ऑफिस सुपरिटेंडेंट (लेवल-छह) के महत्वपूर्ण पद पर सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) के जरिये किस्मत आजमाने के लिए अभी तीन साल की न्यूनतम सेवा पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
रेलवे।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे कर्मचारियों को ऑफिस सुपरिटेंडेंट (लेवल-छह) के महत्वपूर्ण पद पर सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) के जरिये किस्मत आजमाने के लिए अभी तीन साल की न्यूनतम सेवा पूरी करनी होगी। रेलवे बोर्ड ने पात्रता सेवा अवधि को तीन साल से घटाकर दो साल करने की मांग को खारिज कर दिया है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के इस प्रस्ताव पर काफी समय से चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन
बोर्ड के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अजय गोयल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ओएस बेहद अहम सुपरवाइजरी पद है और सेवा अवधि घटाने से पर्याप्त अनुभवी कर्मियों को इस पद पर लाने का मूल उद्देश्य समाप्त हो जाएगा। ड्राइंग कैडर को छोड़कर अन्य सभी विभागों के लेवल-छह पदों के लिए भी तीन साल की न्यूनतम सेवा अनिवार्य है।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में इस कैडर में पात्रता अवधि पहले ही घटाई जा चुकी है इसलिए अब अनुभव में और ढील देना उचित नहीं है। वहीं, एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने कहा कि यूनियन रेलकर्मियों के हित में इस आदेश पर पुनर्विचार के लिए बोर्ड के समक्ष फिर से प्रस्ताव रखेगी।
विज्ञापन