सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Lecturer Exam: 229,806 candidates skipped the GIC Lecturer exam; attendance stood at 40 percent.

UPPSC Lecturer Exam : 229806 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी प्रवक्ता जीआईसी की परीक्षा, 40 फीसदी की रही उपस्थिति

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज (प्रा.) परीक्षा 2025 के 13 विषयों की परीक्षा रविवार को एक सत्र में प्रदेश के 67 जिलों के 891 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 381605 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 151799 परीक्षार्थी (तकरीबन 40 प्रतिशत) परीक्षा में उपस्थिति रहीं।

UPPSC Lecturer Exam: 229,806 candidates skipped the GIC Lecturer exam; attendance stood at 40 percent.
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज (प्रा.) परीक्षा 2025 के 13 विषयों की परीक्षा रविवार को एक सत्र में प्रदेश के 67 जिलों के 891 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 381605 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 151799 परीक्षार्थी (तकरीबन 40 प्रतिशत) परीक्षा में उपस्थिति रहीं। जबकि 229806 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।



परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार परीक्षा एक सत्र में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इतिहास विषय में 14184, हिंदी में 26005, अर्थशास्त्र 5679, अंग्रेजी16683, जीव विज्ञान 17005, नागरिक शास्त्र में 12209, समाज शास्त्र 9553, रसायन विज्ञान 9938, गणित में 15387, भूगोल 11378, उर्दू 1666, संस्कृत 5433, भौतिक विज्ञान 6679 अभ्यर्थी मौजूद रहें। परीक्षा में सबसे कम मौजूदगी संस्कृत विषय में सिर्फ 29 प्रतिशत रहीं। जबकि सबसे अधिक मौजूदगी हिंदी विषय में करीब 48 प्रतिशत अभ्यर्थियों की रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed