सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 lakh rupees defrauded in the name of land sale

Ambedkar Nagar News: जमीन बिक्री के नाम पर 50 लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
50 lakh rupees defrauded in the name of land sale
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी और टांडा इलाके में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


बसखारी के नरायनपुर निवासी वीरेंद्र वर्मा ने सीजेएम कोर्ट में दायर याचिका में बताया कि फरवरी 2024 में आलापुर के उमाशंकर चतुर्वेदी के माध्यम बसखारी आकर अयोध्या के खंडासा थाने के तुलापुर निवासी आदित्य सिंह ने संध्या सिंह बारीडीह सिकंदरपुर जहांगीरगंज की जमीन बेचने की पेशकश की। इसके बाद बसखारी के शोएब अशरफ के ऑफिस में वजदहियापाईपुर निवासी अवधेश कुमार की उपस्थिति में संध्या से बात कराई। मौके पर जमीन भी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह बाद दोबारा आदित्य, संध्या सिंह की बेटी दीपा सिंह के साथ आए और शोएब के कार्यालय में बातचीत के बाद सात बीघा जमीन 70 लाख रुपये में ब्रिकी करने की बात तय हुई। चार मार्च 2024 को 10 लाख रुपये और एक लाख रुपये उनके अधिवक्ता के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बैनामा का झांसा देकर विभिन्न तिथियों में 9.50 लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद 26 सितंबर 2025 को आरोपियों ने इस जमीन को बारीडीह निवासी अनारा देवी को बेच दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, इब्राहिमपुर के नसरुल्लाहपुर (जहीदपुर) निवासी सुरेश कुमार वर्मा के मुताबिक उनके पट्टीदार से उनका जमीन का वाद कोर्ट विचाराधीन चल रहा है। जुलाई 2025 में इब्राहिमपुर के कोल्हुआ निवासी राम सागर व भारीडीहा के दिनेश वर्मा उनके घर पहुंचे और जमीन बिकवाने का झांसा दिया। एक करोड़ रुपये की जमीन के एवज में 77 लाख रुपये देना तय हुआ। 11 अगस्त 2025 को दिनेश व राम सागर सुबह 8 बजे घर आए और उसी दिन बैनामा कराने की बात कही।

यहां इब्राहिमपुर के बरवां बीठलपुर निवासी कन्यावती वर्मा, उनके पति राजमणि व बेटे सरोज कुमार वर्मा के रूपम में पहचान कराई। बैनामा के बाद शेष 27 लाख रुपये राम सागर वर्मा लेकर चला गया। रुपये मांगने पर धमकियां दी जा रही हैं। इंस्पेक्टर टांडा दीपक रघुवंशी ने बताया कि सीजेएम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed