{"_id":"69976c44caf87146a70a6159","slug":"two-pradhans-powers-seized-for-financial-irregularities-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-151131-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वित्तीय अनियमितता में दो प्रधानों के अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वित्तीय अनियमितता में दो प्रधानों के अधिकार सीज
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्याें में अनियमितता व सरकारी धन का दुरुपयोग के मामले में बृहस्पतिवार को डीएम अनुपम शुक्ला ने कार्रवाई की है। डीएम ने दो प्रधानों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं।
प्रभारी डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि टांडा ब्लॉक के फरीदपुर कुतुब निवासी इरशाद आलम ने ग्राम प्रधान अनीस पर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में मनमानी के आरोप लगाए थे। प्रधान ने निर्माण सामग्री का भुगतान अपने भाई की फर्म पर भेज दिया था। शिकायत पर मामले की जांच कमेटी बनाकर कराई गई थी। टीम ने ग्राम प्रधान को उत्तर प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम के तहत दोषी पाया था। इस पर डीएम की ओर से नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन प्रधान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे।
अकबरपुर ब्लॉक की सिकरोहर ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग करने का ग्राम प्रधान रेखा देवी पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था। जांच में शिकायत सही पाई गई। डीएम ने पूरे मामले की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु से कराई। ग्राम प्रधान की ओर से सरकारी धन का दुरुपयोग करने के कारण उनके अधिकारों को सीज कर दिया गया है। प्रभारी डीपीआरओ ने बताया कि विकास कार्य जारी रखने के लिए संचालन समिति का गठन किया जाएगा।
Trending Videos