{"_id":"699815a561c7f475a908fd1b","slug":"video-abdakaranagara-ma-10va-ka-samajaka-vajaniana-parakashha-shataparanae-sapanana-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
अंबेडकरनगर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की पहली पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा गुरुवार को संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे तक चली। जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित रहा। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, जिन्हें हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। हालांकि कई छात्र-छात्राएं मानचित्र आधारित प्रश्नों को भरने में कुछ समय तक उलझे रहे।
विद्यार्थियों का कहना था कि लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न अपेक्षाकृत सरल थे, जिससे उन्हें पेपर पूरा करने में आसानी हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की समुचित व्यवस्था रही।
जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आगामी परीक्षाओं को भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।