{"_id":"69975f8241ce9e69890bc04f","slug":"car-bike-collision-six-people-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-159242-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कार-बाइक भिड़ी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कार-बाइक भिड़ी, छह लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास बुधवार रात कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत कार में सवार चार लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है।
गौरीगंज के लक्ष्मणपुर निवासी दिलीप (24), सुनील कुमार (20), सचिन (19) और इमाउद्दीन (27) कार से प्रतापगढ़ से घर लौट रहे थे। नवोदय विद्यालय के पास सामने से आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। इसके बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खड्ड की ओर जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार प्रतापगढ़ के उदयपुर गांव निवासी सचिन (24) और रोहित (22) भी घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमाउद्दीन की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इंस्पेक्टर जिलेदार ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।
Trending Videos