सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chaos at funeral in front of house

Amethi News: घर के सामने अंतिम संस्कार पर बवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chaos at funeral in front of house
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पूरे शिवगुलाम मजरे सोमपुर मनकंठ गांव निवासी चेतना (30) की मौत करंट लगने से हुई। बृहस्पतिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद मायके वाले शव लेकर चेतना की ससुराल पहुंचे और घर के पास खाली पड़ी जमीन पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई, जिससे गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले।
Trending Videos



चेतना की मौत बुधवार को बारामासी स्थित मकान में संदिग्ध हालात में हुई थी। घटना के बाद मायके पक्ष की ओर से गौरीगंज के शिवदीन टिकरिया गांव निवासी कृष्ण कुमार पांडेय ने पति उमाकांत शुक्ल, देवर रविकांत शुक्ल, जटाशंकर शुक्ल और ससुर अरविंद शुक्ल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपों के चलते पहले से ही दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर ससुराल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर के सामने अंतिम संस्कार को लेकर कहासुनी के बाद बवाल हो गया। ससुराल पक्ष ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार और दबाव बनाने का आरोप लगाया, जबकि मायके पक्ष का कहना था कि न्याय की मांग के प्रतीक के रूप में वहीं दाह संस्कार किया गया।


विवाद के बीच खाली पड़ी जमीन पर चिता जला दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है। दर्ज प्राथमिकी की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष से नई तहरीर नहीं मिली है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात है। घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से होगी और तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed