{"_id":"6997618cec3484fd5307d2ac","slug":"there-is-no-direct-bus-service-between-gauriganj-and-pratapgarh-amethi-news-c-96-1-ame1002-159203-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गौरीगंज-प्रतापगढ़ के बीच सीधी बस सेवा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गौरीगंज-प्रतापगढ़ के बीच सीधी बस सेवा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज मुख्यालय से पड़ोसी प्रतापगढ़ के मुख्यालय तक सीधी रोडवेज बस सेवा न चलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नियमित आवागमन करने वाले लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने परिवहन विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।
गौरीगंज और प्रतापगढ़ के बीच बड़ी संख्या में छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और मरीज रोजाना यात्रा करते हैं। पहले इस मार्ग पर बसों का संचालन होता था, जिससे आवागमन सुगम था। फिलहाल मुख्यालय से प्रत्यक्ष बस उपलब्ध न होने से यात्रियों को पहले दूसरे मार्ग से जाना पड़ता है या फिर निजी साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है। राजेश तिवारी ने बताया कि प्रतापगढ़ स्थित कार्यालय में कार्यरत हैं।
सीधी बस न मिलने से उन्हें प्रावइेट वाहन बदलकर जाना पड़ता है। इससे प्रतिदिन अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। अमित सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉलेज आने-जाने में असुविधा बढ़ी है। गौरीगंज बाजार के व्यापारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि प्रतापगढ़ से व्यापारिक कार्य के सिलसिले में नियमित आना-जाना रहता है। बस सेवा बंद होने से समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
सुनीता देवी ने कहा कि इलाज और पारिवारिक कार्यों के लिए प्रतापगढ़ जाना पड़ता है। निजी वाहन का किराया अधिक होने से आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि मुख्यालय से प्रत्यक्ष बस संचालन शुरू होने पर आवागमन सुचारु होगा और लोगों को राहत मिलेगी।
रोडवेज के एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि गौरीगंज-प्रतापगढ़ मार्ग पर यात्रियों की संख्या का सर्वे कराते हुए संचालन व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। मांग और संसाधनों का आकलन किया जा रहा है। उपलब्ध बसों और स्टाफ की स्थिति देखते हुए आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
Trending Videos