{"_id":"697ba82be491e1c5e5058ba6","slug":"fog-brings-chill-mercury-drops-by-five-degrees-amethi-news-c-96-1-ame1002-157630-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कोहरे की दस्तक से बढ़ी ठिठुरन, पारा पांच डिग्री लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कोहरे की दस्तक से बढ़ी ठिठुरन, पारा पांच डिग्री लुढ़का
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माघ माह में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। वसंत ऋतु शुरू होने के बाद भी ठंड का असर कायम बना है। बृहस्पतिवार सुबह कोहरे ने फिर से दस्तक दी। सुबह घना कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन के कारण तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तेज सर्द हवा चलने से कोहरा जल्द ही छट भी गया लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही दिन भर बनी रही। पूरे दिन बादल छाए रहने और पुरवा हवाओं के कारण लोगों को ठंड का अहसास परेशान करता है।
बृहस्पतिवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो घने कोहरे ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। दिन में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन ठंड बनी रही। अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले पांच डिग्री लुढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार को बदले मौसम का असर बाजारों, सड़कों और ग्रामीण इलाकों में दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। ठंडी हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिम दिशा से सामान्य गति से चल रही हवा के कारण तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है।
रबी की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद
कृषि विशेषज्ञों ने कोहरा और तापमान में आई गिरावट से रबी फसलों की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद जताई है। किसानों की माने तो इससे गेहूं, सरसों, चना, मसूर और मटर की फसलों को इस मौसम से लाभ मिल सकता है। ठंड और कोहरे से फसलों की बढ़वार अच्छी रहती है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि पाले और कोहरे के असर को देखते हुए आलू, सरसों और सब्जी की फसलों की नियमित निगरानी जरूरी है। समय पर रोग नियंत्रण और सिंचाई प्रबंधन से नुकसान की आशंका कम की जा सकती है।
Trending Videos