{"_id":"69d55555227a836e760eeff5","slug":"wheat-yield-assessed-through-crop-cutting-amethi-news-c-96-1-ame1008-162856-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: क्रॉप कटिंग से किया गेहूं उपज का आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: क्रॉप कटिंग से किया गेहूं उपज का आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के तुलसीपुर गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी संजय चौहान ने फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ किसानों से संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि अगले चरण में घर-घर पहुंचकर पंजीकरण होगा, जिससे कोई पात्र किसान छूट न जाए। शिविर में परिवार पहचान पत्र और आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रही।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग कर उपज का आकलन किया। राजस्व और कृषि विभाग की टीम के साथ किसान रामसिंह के खेत पर परीक्षण कराया गया। उनके सामने 43.03 वर्ग मीटर क्षेत्र में फसल काटी गई और तौल के बाद 12.560 किलोग्राम वजन दर्ज हुआ। इस आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादन लगभग 29 क्विंटल आंका गया। यह आंकड़ा फसल बीमा योजना में क्षतिपूर्ति निर्धारण में सहायक माना जाता है। डीएम ने किसानों को नजदीकी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने की सलाह दी।
इस दौरान उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी और सांख्यिकी अधिकारी दीपक गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos