{"_id":"699f6573dc6897d68b0dd26f","slug":"anger-in-prajapati-community-due-to-hariom-murder-case-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-158209-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हरिओम हत्याकांड से प्रजापति समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हरिओम हत्याकांड से प्रजापति समाज में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया रोड स्थित प्रजापति नगर में बुधवार को प्रजापति समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के साथ हो रहे उत्पीड़न एवं हरिओम प्रजापति हत्याकांड को लेकर रोष व्यक्त किया गया।
बैठक में बताया गया कि 13 फरवरी को थाना डिडौली क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी हरिओम प्रजापति को गांव के ही पूर्व प्रधान टिंकू और उसके भाई पिंकू गोली मारकर हत्या कर दी थी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हरिओम ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों आरोपियों के नाम बताए। 15 फरवरी को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रजापति शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज सिंह प्रजापति ने बताया कि टिंकू की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस पिंकू को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद नहीं किया गया है।
कहा कि 28 फरवरी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे को जोया में जाम किया जाएगा। बैठक में हेमराज सिंह प्रजापति समेत कई समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos