सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman's house fraudulently usurped, FIR lodged against three persons including father and son

Amroha News: धोखाधड़ी कर हड़पा महिला का मकान, पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Woman's house fraudulently usurped, FIR lodged against three persons including father and son
विज्ञापन
गजरौला। बीमारी का इलाज कराने के लिए बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर महिला व उसके पति के हस्ताक्षर कराकर मकान हड़प लिया। महिला के पति की मौत पर पीड़िता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

नगर के आंबेडकर और हाल मुरादाबाद की मानसरोवर कॉलोनी निवासी ज्योति द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक उनके पति जयपाल का डिडाैली कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर निवासी हरिश्चंद्र से जान पहचान थी। स्वास्थ्य खराब होने पर उनके पति ने उससे बैंक से ऋण दिलाने को कहा। उसके कहने पर 20 फरवरी-23 को उसे अपना आधार कार्ड व दो फोटो दे दिए। अगले दिन वह और पति उसके साथ धनौरा तहसील चले गए। वहां मिले दो लोगों के कहने पर पीड़िता व उनके पति ने समस्त कागजातों पर हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने कार्यालय में ले जाकर यह कहते हुए अंगूठे लगवाए कि बैंक का छह लाख रुपये का ड्राफ्ट बन गया है। उधर पति की तबीयत अधिक खराब होने पर वह उनको मुरादाबाद ले गई। तभी हरिश्चंद्र मकान पर गया और उसे नापने लगा। उनके बेटे के विरोध करने पर कहा कि इस मकान को उसकी मां ने उसे बेच दिया है। पति के सही होने पर घर आए तो दबंग ने सभी को घर से निकाल दिया और उस पर कब्जा कर लिया।
मोहल्ले के लोगों के दबाव में सात फरवरी-24 को उनके नाम प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक नारंगपुर के नाम छह लाख रुपये का चेक दिया। पीड़िता ने उस चेक को हसनपुर स्थित एसबीआई की शाखा में लगाया। मगर खाते में धनराशि न होने के कारण वह बाउंस हो गया। उधर इलाज के अभाव में उनके पति ने 29 अगस्त-24 को दम तोड़ दिया। कुछ दिनों बाद रुपये मांगने गई तोे उसने साफ इन्कार कर दिया।
एक फरवरी-25 को वह अपने परिवार के साथ रुपये मांगने गई। आरोप है कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हरिश्चंद्र उसके दो बेटों अंकित व संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed