{"_id":"699f65d8b2a3a5c326057a60","slug":"another-threat-to-blow-up-the-district-court-with-rdx-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-158171-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फिर मिली जनपद न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फिर मिली जनपद न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौ दिन पहले ईमेल से जनपद न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को फिर ईमेल भेजकर साइनाइड गैस और आरडीएक्स ब्लास्ट की धमकी दी गई। सुन्निया दासन नाम की आईडी से ईमेल मिलते ही सीओ अवधभान सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कोर्ट परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ पूरे परिसर की जांच की गई लेकिन इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
16 फरवरी को जिला जज के ईमेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। ईमेल में दावा किया गया था कि न्यायालय परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं। उनके दोपहर 12:15 बजे विस्फोट होने की बात लिखी थी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी।
बुधवार को सुबह फिर एक सनसनीखेज ईमेल भेजा गया, जिसमें 11:50 बजे साइनाइड गैस और आरडीएक्स ब्लास्ट की धमकी दी गई और जजों तथा बेगुनाह लोगों को 11 बजे तक बाहर निकालने की बात कही गई। हिंदी शब्दों की दो पेज की ईमेल में 26/11 मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब और अजीत कुमार नाम के व्यक्ति का जिक्र करते हुए न्यायिक प्रक्रिया और जवाबदेही पर सवाल उठाए गए। ईमेल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का भी उल्लेख किया गया और आखिर में तमिल भाषा और एलईटी और टीएनएलएफ नाम से हस्ताक्षर है।
ईमेल में माननीय न्यायाधीश/मीडिया/पाक आईएसआई जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया गया है। एएसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और एजेंसियां प्रेषक की पहचान, ईमेल की सत्यता और संभावित खतरे की गंभीरता की जांच में जुटी हैं। चेकिंग अभियान जारी रखने के साथ जनपद न्यायालय की निगरानी बढ़ाई गई है।
Trending Videos