सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry farmers blocked the Atrasi road after officials failed to reach the panchayat.

Amroha News: अधिकारियों के पंचायत में न पहुंचने से गुस्साए किसानों ने अतरासी मार्ग किया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked the Atrasi road after officials failed to reach the panchayat.
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत गांव करनपुर माफी में हुई। जिसमें अधिकारियों के नहीं पहुंचने से गुस्साए किसानों ने हसनपुर अतरासी मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस और नायब तहसीलदार के पहुंचने पर किसान शांत हुए। जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos

बुधवार को आयोजित पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान ने कहा कि अमेरिका से जो डील हुई है, उसे रद्द किया जाए। यूजीसी का कानून खत्म कर दिया जाए। यह कानून देश की एकता के खिलाफ बनाया गया है। तहसील क्षेत्र में चारागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। आवारा पशुओं को पकड़वा कर गोशाला भेजा जाए और चकबंदी विभाग में चल रही लूट खसौट को रोका जाए। चीनी मिल द्वारा समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा। यहां तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर, शीशपाल सिंह, महेंद्र सिंह, महेश सिंह, सीता आर्य, संजीव बालियान आदि रहे। पंचायत में किसान एसडीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम के नहीं पहुंचने से गुस्साए किसानों ने शाम चार बजे अतरासी मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। करीब एक घंंटे तक जाम रहा। नायब तहसीलदार मनोज कुमार सिंह के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला। जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed