{"_id":"699f652f4eeb63d22d0501ba","slug":"pearl-farming-will-make-farmers-prosperous-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-158204-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोती की खेती से खुशहाल होंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोती की खेती से खुशहाल होंगे किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में अब मोती की खेती से किसानों की तस्वीर बदलेगी खुशहाली आएगी। 50 प्रतिशत अनुदान के साथ किसानों को नई राह मिलेगी। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मोती की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कृषि विभाग की ओर से तालाब खुदवाने में सहयोग दिया जाएगा। एक तालाब में लगभग 15 हजार सीप डाले जाएंगे। इनमें से करीब 20 प्रतिशत सीप खराब हो सकते हैं, जबकि लगभग 12 हजार सीप सुरक्षित बचेंगे। प्रत्येक सीप से दो मोती निकलने की संभावना है और एक मोती की अनुमानित कीमत करीब 100 रुपये बताई जा रही है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय का बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।
अमरोहा में पहली बार मोती की खेती पर प्रशिक्षण, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम पहल की जा रही है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए तरह-तरह की योजना ला रही है। जिससे किसान मुख्य फसल के अलावा दूसरी चीजों से भी अपनाने पर जोर दे रही है। गन्ना, गेहूं और धान की फसल के अलावा दूसरी फसल करने पर भी जोर दिया जा रहा है। अब मोती की खेती शुरु करने की योजना बनाई जा रही है।
प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोती की खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है। प्रदेश में यह खेती कई वर्षों से की जा रही है, जिससे किसानों की आय में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश सरकार की खेत तालाब योजना के अंतर्गत मोती की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा। संवाद
Trending Videos