{"_id":"699f661def46c7f29d0d5234","slug":"youth-killed-companion-seriously-injured-in-tractor-trolley-collision-in-rajabpur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-158162-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रजबपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रजबपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। पंद्रह दिन पहले रजबपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पुनीत कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाफिजपुर गांव निवासी गुरुवेंद्र सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक उनका भाई पुनीत कुमार 10 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल से अपने साथी रविंद्र के साथ गजरौला जा रहा था। आरोप है कि रहमापुर के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
इस ट्रैक्टर को धनौरी माफी का रहने वाला रावेंद्र सैनी चला रहा था। हादसे में पुनीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। रविंद्र का इलाज चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का दावा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है।
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर-ट्राली के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos