{"_id":"6a5936d7c411f260480f256f","slug":"block-wise-review-of-cervical-cancer-vaccination-to-be-conducted-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-168357-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण की होगी ब्लॉकवार समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण की होगी ब्लॉकवार समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सभी ब्लॉकों में अभियान की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति का आकलन किया जाएगा। जहां टीकाकरण की रफ्तार कम मिलेगी या लापरवाही सामने आएगी, वहां संबंधित एएनएम को नोटिस जारी किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हाल ही में अमरोहा सीएचसी क्षेत्र में टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर 11 एएनएम को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब सभी ब्लॉकों में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण समेत अन्य टीकाकरण कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
वहीं, जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के वितरण में देरी पर भी स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। कम भुगतान होने के कारण कई स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। अधिकारियों को सभी पात्र लाभार्थियों को शीघ्र भुगतान कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। जहां भी लापरवाही या प्रगति में कमी मिलेगी, संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।