{"_id":"6a5937149b7aaa898d0d8441","slug":"farmers-vent-anger-against-the-electricity-corporation-at-the-collectorate-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-168376-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कलक्ट्रेट में बिजली निगम के खिलाफ गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कलक्ट्रेट में बिजली निगम के खिलाफ गरजे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कलक्ट्रेट पहुंचे तीन गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ हाय हाय के जमकर नारे लगाए। उन्होंने चार दिनों में एक बार ही विद्युत आपूर्ति देने का आरोप लगाया है। प्रदर्शकारियों ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर विद्युत आपूर्ति सही कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को इमरतपुर, शेरगढ़ व मकरंदपुर के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की ओर एडीएम को ज्ञापन शिकायती पत्र सौंपकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने मांग उठाई। किसानों का कहना है कि उपरोक्त तीनों गांव में बार-बार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। किसानों की फसल सूख रही हैं और धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चार दिनों में उन्हें एक ही दिन विद्युत आपूर्ति मिलती है। उसमें भी पांच से छह घंटे के लिए ही दी जाती है। इससे किसानों का कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। उन्होंने नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की है। इस दौरान महीपाल सिंह, राजबहादुर सिंह, अरविंद कुमार, राजीव कुमार, जसवंत सिंह, हरपाल सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -