{"_id":"6a5938f2892ab90b530fdc61","slug":"race-for-bjp-tickets-intensifies-35-aspirants-in-the-fray-for-four-assembly-seats-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-168369-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाजपा में टिकट की दौड़ तेज, चार विधानसभा सीटों के लिए 35 दावेदार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाजपा में टिकट की दौड़ तेज, चार विधानसभा सीटों के लिए 35 दावेदार मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट की दावेदारी अभी से तेज हो गई है। चुनावी बिगुल भले ही आधिकारिक तौर पर नहीं बजा हो, लेकिन पार्टी के भीतर संभावित प्रत्याशियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए अब तक 35 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टिकट की दावेदारी प्रस्तुत करते हुए संगठन के पास आवेदन भेजे हैं। सबसे अधिक आवेदन नौगावां सादात विधानसभा सीट के लिए आए हैं। इससे साफ है कि इस सीट पर टिकट को लेकर सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
संगठन पर्व के बीच बढ़ी चुनावी सक्रियता
भाजपा इन दिनों संगठन पर्व के तहत विभिन्न स्तरों पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। क्षेत्रीय, जिला, मंडल और विभिन्न प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसी बीच विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी संभावित उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी मजबूत करनी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कई दावेदार लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता बढ़ गई है। इसके साथ ही संगठन के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में रहकर अपनी दावेदारी को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
नौगावां सादात सीट पर सबसे अधिक दावेदार
अब तक प्राप्त आवेदनों के अनुसार नौगावां सादात विधानसभा सीट सबसे अधिक चर्चा में है। इस सीट के लिए 15 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। इसके बाद अमरोहा विधानसभा सीट के लिए आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं धनौरा और हसनपुर विधानसभा सीटों के लिए छह-छह आवेदन संगठन के पास पहुंचे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नौगावां सादात सीट पर अधिक दावेदार होने से टिकट चयन की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वहीं अन्य सीटों पर भी संभावित प्रत्याशी संगठन के सामने अपनी स्वीकार्यता और जनाधार को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
संगठन करेगा दावेदारों का आकलन
भाजपा में टिकट वितरण से पहले संगठन विभिन्न मानकों पर दावेदारों का मूल्यांकन करता है। इसमें संगठन के प्रति सक्रियता, जनाधार, सामाजिक समीकरण, क्षेत्रीय स्वीकार्यता, चुनाव जीतने की क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण जैसे बिंदुओं को महत्व दिया जाता है। इसी आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाती है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि अभी आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व संगठन की रिपोर्ट के आधार पर करेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जिलाध्यक्ष बोले, कोई भी कार्यकर्ता कर सकता है आवेदन
भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने बताया कि टिकट के लिए आवेदन देने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों पर संगठन स्तर पर मंथन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट का अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व तय प्रक्रिया के अनुसार करेगा।
-- -- -- -- -- -- --
चुनावी माहौल ने बढ़ाई हलचल
विधानसभा चुनाव में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। भाजपा में टिकट की दावेदारी शुरू होने के साथ जिले का राजनीतिक माहौल भी गर्माने लगा है। आने वाले महीनों में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।