फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Suspended constable rapes teenager; FIR registered.

Amroha News: निलंबित सिपाही ने किशोर से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Suspended constable rapes teenager; FIR registered.
रहरा (अमरोहा)। अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में आदमपुर थाने से निलंबित चल रहे एक सिपाही पर 13 वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया लिया गया है।
विज्ञापन

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़ित किशोर की मां ने रहरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले आरोपी सिपाही उनके बेटे को ब्लॉक के पास स्थित एक खंडहरनुमा जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शिकायत के साथ ही मां ने पुलिस को घटना का वीडियो भी दिखाया। साक्ष्य सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही अनुराग तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदमपुर थाने से चल रहा था निलंबित
बताते हैं कि आरोपी सिपाही अनुराग तोमर बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बड़ोली का निवासी है और 2015 बैच का सिपाही है। पूर्व में उसकी तैनाती आदमपुर थाने में थी, लेकिन बिना सूचना के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण उसे विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया था। आरोपी पूर्व में रहरा थाना और सीओ पेशी में भी कार्यरत रहा है। वर्तमान में उसकी पत्नी भी रहरा थाने में ही महिला सिपाही के पद पर तैनात है। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।





वीडियो में किशोर के अलावा दिख रहा एक और बच्चा
-किशोर के साथ दुष्कर्म का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें किशोर के अलावा एक बच्चा और दिखाई दे रहा है। जिसकी उम्र करीब सात से आठ वर्ष है। वह बच्चा अलग खड़ा हुआ देख रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही कि आरोपी सिपाही ने किशोर के अलावा भी किसी अन्य बच्चे के साथ को कोई गलत काम नहीं किया है। बताया जा रहा है कि बच्चे को पचास रुपये का लालच देकर उसके साथ गलत काम किया गया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed