सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Memorandum submitted to XEN regarding electricity problems

Amroha News: बिजली की समस्याओं को लेकर एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to XEN regarding electricity problems
विज्ञापन
रहरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक चचौरा बिजलीघर पर आयोजित की गई। किसानों ने बिजली की समस्याओं को लेकर एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिजली व्यवस्था सुधार की मांग की गई। तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि चचौरा में 132 केवीए का बिजलीघर बना हुआ है। लेकिन यहां पर कोई बिजली उपकेंद्र नहीं है। 132 केवीए के बिजलीघर से पहले बिजली आपूर्ति रहरा के बिजली उपकेंद्र जाती है। इसके बाद वापस क्षेत्र के गांवों में आपूर्ति होती है। जिससे फाल्ट की वजह से आपूर्ति प्रभावित रहती है। दढि़याल फीडर पर अधिक लोड हो जाता है। किसानों द्वारा मांग की जा रही है। चचौरा में ही एक बिजली उपकेंद्र का निर्माण प्रस्तावित है। इस उपकेंद्र को शीध्र बनाया जाए ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली की समस्या का सामना ना करना पड़े। कहा कि स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर टीटू त्यागी, महेश पहलवान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed