सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Screening of 6.50 lakh people in one year, more than 76 thousand patients identified

Amroha News: एक साल में 6.50 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, 76 हजार से अधिक मरीज चिह्नित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Screening of 6.50 lakh people in one year, more than 76 thousand patients identified
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में गैर संचारी रोगों (एनसीडी) पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने उल्लेखनीय कार्य किया है। एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक सरकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और सब सेंटरों पर कुल 6.80 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 76,526 मरीज विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पाए गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है। स्क्रीनिंग और उपचार के मामले में अमरोहा को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है।
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग को 6.82 लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 6.50 लाख लोगों की जांच की गई। स्क्रीनिंग में सबसे अधिक शुगर और ब्लड प्रेशर (बीपी) से पीड़ित मरीज मिले। आंकड़ों के अनुसार 36 हजार से अधिक लोग शुगर और लगभग 33 हजार लोग बीपी से ग्रसित निकले। सीओपीडी के करीब 2400, किडनी रोग के 1767 मरीज चिन्हित किए गए। वहीं कैंसर संबंधी बीमारियों में ब्रेस्ट कैंसर के 27, सर्वाइकल कैंसर के 24 और ओरल कैंसर के 32 संभावित मरीज पाए गए। अन्य बीमारियों के भी कुछ मामले सामने आए हैं। सभी मरीजों का संबंधित अस्पतालों में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग और उपचार के मामले में अमरोहा जनपद ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed