{"_id":"6a68f0c24f731431b4018ffa","slug":"cbc-testing-suspended-for-20-days-due-to-lack-of-reagents-auraiya-news-c-211-1-aur1024-148849-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रीजेंट के अभाव में 20 दिन से बंद सीबीसी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रीजेंट के अभाव में 20 दिन से बंद सीबीसी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। बारिश के मौसम में वायरल, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में सीएचसी, बिधूना में पिछले लगभग 20 दिनों से फाइव-पार्ट सीबीसी मशीन रीजेंट के अभाव में बंद पड़ी है। प्रतिदिन अस्पताल पहुंचने वाले 300 से 350 से अधिक मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा और उन्हें निजी पैथोलॉजी केंद्रों पर अधिक खर्च कर सीबीसी जांच करानी पड़ रही है।
डॉक्टर मरीजों को सीबीसी जांच लिख रहे हैं, लेकिन लैब में रीजेंट उपलब्ध न होने के कारण जांच नहीं हो पा रही है। इसका सबसे अधिक असर बुखार, वायरल संक्रमण और गर्भवती महिलाओं की जांच पर पड़ रहा है। वहीं, गर्भवतियों को प्रत्येक माह चार बार होने वाली जांच भी प्रभावित हो रही है। बताया गया कि सात जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान भी रीजेंट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं हो सकी है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि संबंधित कंपनी से लगातार पत्राचार और फोन के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है, फिर भी रीजेंट नहीं पहुंच पाया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पत्राचार कई बार किया जा चुका है। संबंधित कंपनी से लगातार संपर्क किया जा रहा है। किन कारणों रीजेंट नहीं आ रहा उनसे वार्ता की गई है। उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में रीजेंट उपलब्ध होने के बाद सीबीसी जांच दोबारा शुरू कर दी जाएगी।