{"_id":"6a6cb6e7a964c89d6504fb36","slug":"video-auraiya-dibiyapur-police-station-sub-inspector-suspended-for-negligence-in-investigation-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: विवेचना में लापरवाही पर दरोगा निलंबित, सीओ की शिकायत पर एसपी का एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: विवेचना में लापरवाही पर दरोगा निलंबित, सीओ की शिकायत पर एसपी का एक्शन
विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में दिबियापुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने निलंबित कर दिया है। कार्रवाई सीओ की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। मामले की जांच सीओ बिधूना को सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक पर एक प्रकरण में पीड़िता के धारा 163 और 164 के तहत बयान दर्ज कराने में शिथिलता बरतने का आरोप है। इस संबंध में सीओ सदर ने एसपी को लिखित शिकायत भेजी थी। शिकायत के आधार पर एसपी ने गुरुवार को उन्हें निलंबित कर दिया।
एसपी ने मामले की जांच सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा को सौंपी है। उन्हें पूरे प्रकरण की गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।