फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Massive traffic jam at the railway crossing.

Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग पर लगा भीषण जाम

Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Massive traffic jam at the railway crossing.
रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। संवाद
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग 13बी पर मंगलवार दोपहर ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण फाटक करीब पौने घंटे तक बंद रहा। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान बिधूना की तरफ से गुजर रहा डीएम व एसपी का काफिला भी जाम में फंस गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

फाटक दोपहर लगभग 2 बजे बंद किया गया था। ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण करीब 30 मिनट तक गेट नहीं खुला, जिससे अछल्दा-बिधूना मार्ग पर गाड़ियां इकट्ठा हो गईं। दोपहर 2:30 बजे फाटक खुलने पर बाइकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इससे बड़े वाहन अपनी जगह से हिल नहीं सके और स्थिति बिगड़ गई। लगभग सात मिनट बाद अप लाइन पर दूसरी ट्रेन आने पर गेटमैन फाटक बंद नहीं कर सका। बीच क्रॉसिंग पर वाहन फंसे होने के कारण गेट बंद नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इस दौरान कानपुर से इटावा जा रही ट्रेन संख्या 20433 जम्मू मेल को आउटर पर एक मिनट रोकना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोपहर 2:39 बजे फाटक बंद कराया। इसी बीच बिधूना की ओर से आ रहा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का काफिला भी जाम में फंस गया। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ जाम खुलवाया। दोपहर 2:42 बजे फाटक खुलने पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed