{"_id":"6a68f59d967ad8ae9d0be215","slug":"seven-students-were-absent-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148855-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कंपार्टमेंट परीक्षा में 10वीं के सात छात्र रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कंपार्टमेंट परीक्षा में 10वीं के सात छात्र रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में संपन्न कराई गई। इस परीक्षा में पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष महज 10वीं के सात छात्र अनुपस्थित रहे। जबकि 12वीं के लिए पंजीकृत शत-प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत सुबह की पाली में 10वीं के छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें 76 छात्रों ने चुनिंदा विषयों को लेकर परीक्षा देने के लिए आवेदन किया गया था। इसमें सात छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं दोपहर की पाली में 12वीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें पंजीकृत 39 के सापेक्ष सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में सुबह और दोपहर की पाली में पुलिस चौकसी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। गहन चेकिंग के बाद परीक्षार्थी केंद्र में दाखिल हुए। वहीं डीआईओएस कार्यालय से इस परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। कमरों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग चलती रही। वहीं, अधिकारियों ने भी परीक्षा को लेकर केंद्र का जायजा लिया। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत 12वीं के पंजीकृत शत प्रतिशत छात्र उपस्थित हुए हैं। हालांकि 10वीं में सात छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है।