फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Players from the Azamgarh division will show their skills in the state-level women's handball and basketball.

Azamgarh News: राज्यस्तरीय महिला हैंडबॉल और बास्केटबॉल में आजमगढ़ मंडल की खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम

Fri, 17 Jul 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Players from the Azamgarh division will show their skills in the state-level women's handball and basketball.
आजमगढ़। यूपी खेल निदेशालय की ओर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीमों का चयन 20 और 22 जुलाई को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जुलाई तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि 20 जुलाई की सुबह 10 बजे से जनपदीय चयन ट्रायल होगा। इसमें केवल आजमगढ़ जिले की महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। 22 जुलाई को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल होगा। इसमें आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। चयन ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2026 तक 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में आयोजित राज्यस्तरीय महिला हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed