फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Workers: Get BJP's plans to reach the last person, says Sahjanand Rai

भाजपा की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सहजानंद राय

Fri, 17 Jul 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Workers: Get BJP's plans to reach the last person, says Sahjanand Rai
लाटघाट। सगड़ी के लाटघाट स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं से निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में अभी से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी देकर विश्वास जताया है। कार्यक्रम के आयोजक आशीष सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, शिव प्रकाश उपाध्याय, डॉ. हरकेश मिश्र, अनिल मिश्र, विवेक सिंह, प्रदीप तिवारी, दिनेश पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed