फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The party's identity is shaped by the resolve to fight for society's respect and rights: Dr. Sanjay Nishad

समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के संकल्प से बनी पार्टी की पहचान : डॉ. संजय निषाद

Fri, 17 Jul 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The party's identity is shaped by the resolve to fight for society's respect and rights: Dr. Sanjay Nishad
अतरौलिया में निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का
अतरौलिया। निषाद पार्टी ने बृहस्पतिवार को अतरौलिया में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें कैबिनेट मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन से पहले, संजय निषाद का मदियापार मोड़ पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद, वे कार्यकर्ताओं के साथ वे करीब दो किलोमीटर पैदल मार्च करके कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद बूथ गठन को मजबूत करने के लिए ऐसे सम्मेलन हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के संकल्प से निषाद पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। उन्होंने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी संगठन के विस्तार का दावा किया। संजय निषाद ने अतरौलिया विधानसभा में निषाद समाज की अच्छी भागीदारी का उल्लेख किया। उन्होंने प्रशांत कुमार सिंह को पार्टी का मजबूत नेता बताया। संजय निषाद ने कहा कि संगठन की मजबूती ही राजनीतिक ताकत का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी के लक्ष्य तक पहुंचने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बच्चों के बेहतर भविष्य और समाज के अधिकारों के लिए एकजुट होकर काम करने को कहा। अतरौलिया में संगठन की मजबूती से पार्टी को और बल मिलने की उम्मीद जताई गई। संचालन दिलीप निषाद ने किया। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह, अमित कुमार निषाद, चंद्रभान निषाद, अंगद निषाद, श्रीचंद निषाद, हीरा निषाद, विजय निषाद, जनक नंदिनी निषाद, पुष्पा निषाद और ज्योति कश्यप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed