सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly man bitten by snake, taken to hospital in box

Bahraich News: बुजुर्ग को सांप ने डसा, डिब्बे में बंद कर पहुंचे अस्पताल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly man bitten by snake, taken to hospital in box
हरदी के अगैय में सांप के काटने के बाद डिब्बे में बंद कर लाया गया जहरीला सांप।   - संवाद
विज्ञापन
बहराइच। हरदी क्षेत्र में सोमवार दोपहर भूसा भरते समय एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। हिम्मत दिखाते हुए बुजुर्ग ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और परिजनों के साथ अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उपचार शुरू कर दिया है।
Trending Videos



ग्राम एरिया निवासी बृजभान पांडे (60) घर के अहाते में मवेशियों के लिए भूसा भर रहे थे। इसी दौरान भूसे में छिपे सांप ने उनकी उंगली पर काट लिया। घटना से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई, लेकिन बृजभान ने संयम बनाए रखा। उन्होंने पास में रखा चिमटा उठाकर सांप को पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उनका इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार बुजुर्ग की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।


इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सांप विषैला था, हालांकि आकार छोटा होने के कारण विष का प्रभाव तेजी से नहीं फैला। समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed