{"_id":"69a6ac3e17c628319b07d47a","slug":"former-gram-pradhan-beaten-to-death-in-bahraich-following-an-argument-over-fireworks-three-named-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या, आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर हुई थी कहासुनी; तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या, आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर हुई थी कहासुनी; तीन नामजद
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार
बहराइच में पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर हुई कहासुनी में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। चुनावी रंजिश भी चल रही थी। मामले में तीन आरोपी नामजद किए गए हैं। आगे पढ़ें पूरा मामला...
बिलखते परिजन, मगन बिहारी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बहराइच में सोमवार रात वैवाहिक समारोह में विपक्षियों ने पूर्व प्रधान को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर की है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना रिसिया थाना क्षेत्र के कमला जोत गांव की है। गांव निवासी पूर्व प्रधान मगन बिहारी (65) की हत्या हुई है। बताया गया कि वह सोमवार की रात पाटीदार के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। द्वार पूजा के दौरान गांव के कुछ युवक आतिशबाजी सईद अहमद के बरामदे में रखकर छुड़ा रहे थे।
Trending Videos