फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   40 Anganwadi centers to start in Utraula town for the first time

Balrampur News: उतरौला नगर में पहली बार शुरू होंगे 40 आंगनबाड़ी केंद्र

Fri, 24 Jul 2026 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
40 Anganwadi centers to start in Utraula town for the first time
उतरौला नगर में पहली बार शुरू होंगे 40 आंगनबाड़ी केंद्र
उतरौला। नगर क्षेत्र में पहली बार 40 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू होने जा रहा है। अभी तक नगर में यह योजना लागू नहीं थी। केंद्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नियुक्ति सूची जारी होने के बाद नगर के 25 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से केंद्रों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे हजारों बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एक ही स्थान पर पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। आंगनबाड़ी केंद्र शुरू होने से जन्म से छह वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। नगरवासी विनोद गुप्ता, कृष्ण कुमार, अखिल कुमार और नाजनीन ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र शुरू होने से बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव पड़ेगी। सुभाषनगर निवासी जिया गुप्ता, जिन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन किया है, ने बताया कि जिला मुख्यालय पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक चयन सूची प्रकाशित नहीं की गई है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 40 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed