{"_id":"6a6273ce53239a2b6b0a3122","slug":"the-district-lags-behind-in-the-use-of-smart-classes-balrampur-news-c-99-1-slko1018-152107-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्मार्ट क्लास के उपयोग में जिला पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्मार्ट क्लास के उपयोग में जिला पिछड़ा
Fri, 24 Jul 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट क्लास के उपयोग में जिला पिछड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के उपयोग में बलरामपुर की स्थिति चिंताजनक पाई गई है। एक जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक प्रदेश स्तर पर जारी स्मार्ट क्लास उपयोगिता रिपोर्ट में बलरामपुर 59वें स्थान पर है। जिले में स्मार्ट क्लास उपकरणों का सक्रिय उपयोग मात्र 18.21 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि औसत दैनिक उपयोग का समय केवल 3 मिनट 58 सेकेंड रहा है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से जारी सूची में जनपद फिरोजाबाद स्मार्ट क्लास उपयोगिता रिपोर्ट में 70.59 प्रतिशत के साथ पहले, फतेहपुर 68.52 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं कौशांबी 68.07 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं बलरामपुर जनपद स्मार्ट क्लास उपयोग में 18.21 प्रतिशत के साथ बलरामपुर जिला 63 जनपदों की सूची में 59वें स्थान पर रहा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक ने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए बीएसए को स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का नियमित उपयोग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का ठीक से करें संचालन
- जिले के परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के प्रभावी संचालन को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का नियमित उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने निर्देश दिया है कि सभी चयनित विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाए। बीएसए ने चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।