फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Judo player Yashraj selected for Saharanpur hostel

Balrampur News: जूडो खिलाड़ी यशराज का सहारनपुर छात्रावास में चयन

Fri, 24 Jul 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Judo player Yashraj selected for Saharanpur hostel
बलरामपुर में नवागत एसडीएम का स्वागत करते लेखपाल संघ के पदा​धिकारी 
बलरामपुर। जिले के जूडो खिलाड़ी यशराज का चयन सहारनपुर आवासीय छात्रावास में हुआ है। अब यशराज छात्रावास में ही रहकर ही आगे की तैयारी व अपनी पढ़ाई पूरा करेंगे। छात्रावास में यशराज को प्रदेश व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

नगर के पहलवारा निवासी यशराज नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। यशराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूडो प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे थे। यशराज के पिता बजरंगी जायसवाल ने बताया कि प्रशिक्षक की मेहनत से उनके बेटे ने यह सफलता प्राप्त की है। जूडो प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय ने बताया कि तीन व चार अप्रैल को चयन ट्रायल में यशराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यशराज के चयन पर क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार, अनुपमा धानुक, प्रशिक्षक हिना खातून व पवन त्रिपाठी आदि ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed